Rohit Sharma: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गया है। टूर्नामेंट में उन्होंने छक्कों का अर्धशतक पूरा किया है।
वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने छक्कों का अर्धशतक पूरा किया है। ये कीर्तिमान रोहित ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपने नाम किया। 50वें छक्के से रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिसे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टूर्नामेंट में गेल ने 49 छक्के लगाए थे।
अब ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में, भारतीय कप्तान ने 29 गेंदों में 162.07 के स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। रोहित शर्मा ने इन चार छक्कों के साथ वर्ल्ड कप में 50 छक्कों की आंकड़ा पार करते हुए 51 पर पहुंच गए हैं।
क्रिस गेल ने 34 पारियों में 35 मैचों में 49 छक्के लगाए। रोहित ने 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने क्रिसे गेल की तुलना में अधिक छक्के भी लगाए। Rohit Sharma छक्के लगाने और रन बनाने के मामले में क्रिस गेल से आगे हैं। हिटमैन ने 27 पारियों में 1528 रन (औसत 61.12) बनाए हैं। क्रिस गेल ने 34 पारियों में 35.93 के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने छह अर्धशतक बनाए हैं, जबकि गेल ने सिर्फ दो अर्धशतक बनाए हैं।
टॉस जीती थी टीम इंडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है। रोहित शर्मा की टीम प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।